विधानसभा सत्र के दौरान दिए गए अपने बयान के चलते कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भारी विरोध झेलना पड़ रहा है। मामले में अब प्रदेश पार्टी कार्यालय द्वारा उन्हें तलब किया गया है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। लगातार हो रहे विरोध के बीच प्रदेश पार्टी कार्यालय ने अग्रवाल को तलब किया है। मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मंत्री ने पूरे मामले में खेद किया प्रकट है। उनका भाव गलत नहीं था। भट्ट ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट पर पोस्ट को लेकर पार्टी भी चिंतित है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ हो रहे प्रचार पर एक्शन होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की है। बताया कि पार्टी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। दुष्प्रचार को लेकर हो रहे पोस्ट पर एक्शन लिया जाएगा।

पिछला लेख Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर, सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads