प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन हो गया है। गंभीर हालत में उन्हें देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिट में उनकी निगरानी कर रहे थे।

घन्ना भाई, जिनकी कॉमेडी और टाइमिंग ने लाखों दिलों को हंसी से झूमने पर मजबूर किया, हमेशा अपने अद्भुत अभिनय और मजेदार संवादों से लोगों को हंसी का तोहफा देते थे। घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम में काम किया है। उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।

चार दिन पहले ही घन्ना भाई की तबियत बिगड़ी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन अंततः वे इस जंग को हार गए। घन्ना भाई के निधन से न केवल मनोरंजन जगत, बल्कि उनके चाहने वालों के दिलों में भी गहरी उदासी छा गई है।

घन्ना भाई का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनका हंसाना, उनका अंदाज, और उनका प्यारा व्यक्तित्व हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।

पिछला लेख Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर, सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads