देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। अब चोटियों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार प्रदेश में गलन और ठिठुरन बढ़ती जा रही है। तराई में शीतलहर के बीच ठंड जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।

बद्रीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड में हुई बर्फबारी

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई। गंगोत्री व यमुनोत्री में दिनभर बादल छाए रहे। उधर, धूप खिलने से खिलने से मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। सुबह-शाम तापमान में गिरावट से पहाड़ से लेकर मैदान तक कंपकंपी बनी हुई है।

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें 

सुबह-शाम के साथ ही रात को कोहरा छाने से गलन वाली ठंड पड़ रही है। आज बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा। जनवरी में अब तक ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो दिन छोड़ विंटर बारिश नहीं हुई। जिसके चलते मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ रही है।

आज शाम तक दस्तक दे सकता है पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार शाम तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। जिससे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

पिछला लेख Ayodhya Ram Mandir: हरिद्वार से आयोध्या जाने वाली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन रद्द,...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads