मेसोनिक लॉज से आगे मसूरी गर्ल्स जाने वाले मार्ग से लगा पुश्ता अचानक पहाड़ी सहित गिर गया जिसके कारण रोड बंद हो गयी। जिसके कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। रोड बंद होने से आने जाने वाले पर्यटकों सहित स्थानीय नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना सुबह साढे आठ बजे की है जिस समय स्कूल के बच्चे बड़ी संख्या में पैदल और वाहनों से जाते हैं ऐसे में अचानक पुश्ता गिरने से बड़ी घटना होते होते बच गयी। बताया गया कि घटना स्थल से एक स्कूल वैन जैसे ही गुजरी इतने में पूरा पुश्ता ढग गया और सभी स्कूली बच्चे बाल बाल बच गये। गोरख पुर से मसूरी घूमने आये पर्यटक आकाश और देवदास किराये की स्कूटी से कैंपटी फॉल घूमने जा रहे थे कि उनकी स्कूटी पर पुश्ते का बड़ा पत्थर गिरा जिससे एक युवक स्कूटी से छिटक गया और एक स्कूटी के साथ गिरा और तभी उपर से मलवा आ गया जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को बाहार निकाला।

पिछला लेख KEDARNATH YATRA: मौसम साफ होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी, हेली सेवा के टिकटों...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads