उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में कुछ समय पहले ईसाई धर्मांतरण को लेकर 54 लोगों पर केस दर्ज किया गया था।  8 महीने की जांच के बाद पुलिस ने प्रयागराज के कृषि विश्वविद्यालय के एक अधिकारी और एक ईसाई यूनिवर्सिटी के कुलपति को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में उनके सहयोग की व्याख्या करने को कहा है।  पुलिस ने प्रयागराज के एक बिशप को भी नोटिस जारी किया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि उन्होंने प्रयागराज के ईसाई यूनिवर्सिटी जोकि महेवा में स्थित है उसके चांसलर डॉक्टर जट्टी ओलिवर, कुलपति राजेंद्र बी लाल और प्रशासनिक अधिकारी विनोद बी लाल की भूमिका सामने आने पर उनको नोटिस जारी किया गया है।  इसके अलावा प्रयागराज के एक बिशप पॉल को भी नोटिस जारी किया गया है।

धर्मांतरण का यह मामला अप्रैल 2022 का है। जब एक स्थानीय व्यक्ति के नेता ने चर्च द्वारा झूठे वादे कर धर्मांतरण को लेकर कई लोगों पर केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर लोगों को हिरासत में ले लिया था 

पिछला लेख उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माता-निर्देशकों को राज्य सरकार से मिला प्रोत्साहन - बंशीधर...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads