पंजाब डेस्क: ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंचायत विभाग में ग्रामीण विकास पर 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भेंट किये। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 7 महीने की छोटी सी अवधि में 25000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पंजाब में युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।








