देहरादून :प्रसिद्ध समाजसेवी व पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का मंगलवार तड़के निधन हो गया। देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 87 वर्ष के थे । गैर सरकारी संगठन 'रूरल लिटिगेशन एंड एनलाइटनमेंट केंद्र' (रूलक) के संस्थापक के रूप में कौशल ने शिक्षा, पर्यावरण और मानवाधिकारों के लिए जीवनभर काम किया।
बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे और सोमवार से उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद आज तड़के पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 
पद्मश्री अवधेश कौशल के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया। वहीं, उनके निधन से सामाजिक संगठनों में भी शोक की लहर है।

पिछला लेख BJP की पदाधिकारी बैठक में PM के 7 सूत्रीय मन्त्र पर चर्चा
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads