हांगझोऊ : चीन के हांगझोऊ में आयोजित किए जा रहे एशायाई खेलों का आज 8वां दिन है। भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। भारत 11 गोल्ड मेडल सहित कुल 41 पदक अपनी झोली में डाल चुका है। भारतीय खिलाड़ियों के पास आज कई मेडल पक्के करने और जीतने का अवसर है। आज भारत पदकों का अर्धशतक पूरा कर सकता है।

परवीन ने पदक पक्का किया

महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में मुक्केबाज परवीन ने पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की सितोरा तुर्दीबेकोवा को 5-0 के अंतर से हराया। परवीन 2022 एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण और 2022 विश्व कांस्य पदक विजेता हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उनसे पहले निकहत जरीन और प्रीति पनवार पेरिस का टिकट हासिल कर चुकी हैं।

 शूटिंग में एक और स्वर्ण

भारत ने पुरुष ट्रैप टीम में स्वर्ण पदक जीता है। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने कुवैत और चीन से काफी आगे रहते हुए 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। कीनान और जोरावर भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे पुरुष व्यक्तिगत फाइनल में भाग लेंगे।

हिला ट्रैप टीम ने जीता शूटिंग में एक और पदक

शूटिंग में देश को एक और पदक मिला है। महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक जीता है। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी और प्रीति रजक ने 337 का स्कोर किया। चीन की टीम ने 355 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 11
रजतः 16
कांस्यः 14
कुलः 41

पिछला लेख जानवरों की चर्बी से देसी घी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads