राहुल गांधी अक्सर जनता के बीच दिए अपने बयानों में देश के प्रसिद्ध बिजनेसमैन अडानी और अंबानी को मोदी जी का मित्र बताते रहते हैं और मोदी जी पर आरोप लगाते हैं कि वह ऐसे उद्योग पतियों को लगातार फायदा पहुंचा रहे हैं। परंतु हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में गौतम अडानी ने राहुल गांधी के पिता की तारीफ कर यह कहा कि अगर राजीव गांधी ना होते तो उनकी शुरुआत ही ना होती। उन्होंने राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी की काफी तारीफ की ऐसे में चर्चाएं होने लगी है कि क्या राहुल गांधी देश को गुमराह करते हैं।

गौतम अडानी ने कहा कि यदि राजीव गांधी ना होते तो मैं कभी शुरुआत ना कर पाता। उन्हीं के कार्यकाल में मैंने अपने एक्सपोर्ट को बाहर के लिए शुरू किया। उन्होंने कहा कि क्योंकि मैं और मोदी जी दोनों गुजरात से आते हैं ऐसे में आरोप लगाना बहुत आसान हो जाता है। अडानी ने कहा कि मैंने अपने पूरे बिजनेस कार्यकाल को राजीव गांधी,  पी वी नरसिम्हा राव, गुजरात के मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल और मोदी जी के कार्यकाल में बढ़ाया है। ऐसे में यह किसी एक व्यक्ति के ऊपर नहीं डाला जा सकता है।

पिछला लेख उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माता-निर्देशकों को राज्य सरकार से मिला प्रोत्साहन - बंशीधर...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads