उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस लीं। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 नवंबर, 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
वे 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद चुने गए थे। मुलायम सिंह ने सोमवार की सुबह मेदांता अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दुख जाहिर किया। उन्‍होंने कहा कि 'उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

पिछला लेख उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माता-निर्देशकों को राज्य सरकार से मिला प्रोत्साहन - बंशीधर...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads