उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों में से 23 करोड़पति हैं। माला राज्य लक्ष्मी शाह देश के शीर्ष 10 अधिकतम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में चौथे स्थान पर हैं, जबकि गढ़वाल सीट से चुनाव लड़ रहीं रेशमा पंवार राज्य की सबसे गरीब उम्मीदवार हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ताजा रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। एडीआर ने पहले चरण के लोकसभा चुनाव में दम दिखा रहे 1618 प्रत्याशियों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। इनमें से 252 ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। राज्य में 55 प्रत्याशियों में से सात ने आपराधिक और इनमें से छह ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

टिहरी से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह देश में चौथे स्थान पर

देश के अधिकतम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में टिहरी से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह देश में चौथे स्थान पर हैं। 716 करोड़ के साथ मध्य प्रदेश के नकुलनाथ पहले पायदान पर हैं। माला ने नामांकन में कुल संपत्ति 206 करोड़ रुपये बताई है। इसमें 55 करोड़ 30 लाख 39 हजार 424 की चल संपत्ति और 151 करोड़ 57 लाख की अचल संपत्ति शामिल है। आयकर विवरणी के हिसाब से देश के शीर्ष 10 वार्षिक आय वाले प्रत्याशियों में भी माला राज्य लक्ष्मी शाह चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2022-23 के लिए पति और अपनी कुल आय सात करोड़ रुपये बताई है, जिसमें उनकी खुद की आय 23 लाख रुपये सालाना है।

उत्तराखंड के शीर्ष 10 करोड़पति उम्मीदवार

नाम   लोकसभा सीट संपत्ति (करोड़ रुपये में)
माला राज्यलक्ष्मी शाह टिहरी 206
उमेश कुमार हरिद्वार 75
करन सिंह इंजीनियर हरिद्वार 14
वीरेंद्र रावत हरिद्वार 10
विनोद कुमार शर्मा गढ़वाल 08
बृजभूषण करनवाल टिहरी   07
त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार     06
गणेश गोदियाल गढ़वाल 05
अजय भट्ट नैनीताल-ऊधमसिंह नगर   04
अनिल बलूनी गढ़वाल   03

 

रेशमा सबसे गरीब प्रत्याशी

गढ़वाल लोकसभा सीट पर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की प्रत्याशी रेशमा पंवार राज्य की सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। रेशमा ने अपने नामांकन में कुल आय 4,764 रुपये घोषित किया है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।

इन सात प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले

नाम                                               आपराधिक मामले
बॉबी पंवार                                             08
उमेश कुमार                                          04
आशुतोष नेगी                                        07
धीर सिंह                                               05
जमील अहमद                                      03
नवनीत सिंह गुसाईं                               01
अखलेश कुमार                                    01

पिछला लेख Lok Sabha Chunav: उत्तराखंड में 6779 लोग नहीं कर सकेंगे वोट, पर लड़ सकते हैं चुनाव;...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads