बिन बारिश और बर्फबारी के तेवर दिखा रहा मौसम भले ही शनिवार को सामान्य हो गया, लेकिन कंपकपाती ठंड से राहत नहीं मिली। उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश न होने तक सूखी ठंड इस तरह ही परेशान करेगी। दूसरे दिन भी कोहरा छाने और पाला पड़ने से शीत दिवस जैसी स्थिति रही।

तापमान में लगातार गिरावट

बीते शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान छह डिग्री कमी के साथ 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि दूसरे दिन शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही कोहरा छाने और पाला पड़ने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर ने परेशान किया। दिन भर कोहरा छाने, सर्द हवाएं चलने से कंपकपी छूट गई। सूरज और बादल के पीछे आंख-मिचौली का खेल देखने को मिली। यही वजह रही कि तापमान सामान्य हो सका। आंकड़ों पर नजर डालें तो पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 17.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.8 और नई टिहरी का भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.6 डिग्री रहा। रविवार यानी आज दून का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार हैं।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (रविवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में शीत दिवस होने के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

विंड चिल इफेक्ट के बाद बरसेंगे बादल

मौसम के बदलते पैटर्न से इस साल विंटर बारिश न होने तक विंड चिल इफेक्ट जारी रहेगा। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इफेक्ट खत्म होने के बाद ही बादल बरसेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

पिछला लेख उत्तराखंड के इन गांवों में लगा कर्फ्यू', जानें क्यों
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads