दो दिवसीय रुद्रप्रयाग जनपद प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह भ्रमण पर निकले। उन्हें इस तरह देख हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान सीएम धामी तिलवाड़ा-केदारनाथ मार्ग पर स्थित स्थानीय व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। और यहां स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के बीच चाय के साथ चर्चा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस तरह अपने बीच पाकर लोगों में भारी उत्साह नजर आया। रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान भारी बारिश के बावजूद सीएम सैर पर निकले और स्थानीय लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पुरी ढाबे में कार्यरत विजय पंवार से भी बातचीत की।
सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और निकाय अध्यक्ष व सभासदों को संवाद करते हुए कहा कि हम सब जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं। हमारा दायित्यव है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मनोयोग से करें। 
तिलवाड़ा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों को देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़े, इसके लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाएगी। 

पिछला लेख उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माता-निर्देशकों को राज्य सरकार से मिला प्रोत्साहन - बंशीधर...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads