पिथौरागढ़:आदि कैलाश मोटर मार्ग पर गुंजी नाबी से कुटी के बीच नहल गाड़ में बीआरओ की ओर से बनाया गया 180 फीट लंबा वैली ब्रिज अचानक धंस गया। amarujala.in की खबर के अनुसार इस दौरान पुल से बीआरओ का खाली वाहन जा रहा था। वाहन बीच पुल में पहुंचने पर अचानक पुल धंस गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार चालक को गंभीर चोटें नहीं आई। 
पुल के ध्वस्त होने से भारत के अंतिम गांव कुटी व अग्रिम चौकियों से मोटर मार्ग का संपर्क कट गया है। बीआरओ के कमांडर कर्नल हरीश कोटनाला ने बताया कि घटना रविवार शाम की है। शुरुआती तौर पर बारिश के कारण सपोर्ट अनस्टेबल होने से संभावित दुर्घटना हुई है। आगे जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। यातायात को सुचारू करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
उप जिलाधिकारी नंदन कुमार ने कहा कि बीआरओ के अधिकारियों को जांच रिपोर्ट के लिए निर्देशित किया गया है। उनके द्वारा बताया गया है कि सोमवार शाम तक यातायात को वैकल्पिक तौर पर सुचारू कर दिया जाएगा।

पिछला लेख सीएम धामी ने किया फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारम्भ
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads