Paritosh Tripathi Wedding: 'मामाजी'  के नाम से मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी उत्तराखंड के दामाद बनने जा रहे हैं। आज शुक्रवार को वह विवाह के बंधन में बंधेंगे। परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं। दून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में आयोजित हो रहे समारोह में मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी भी सपरिवार शामिल हो रहे हैं।
रिजॉर्ट में बृहस्पतिवार रात को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। आज अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी इस विवाह समारोह में शामिल होंगे। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे हैं।
परितोष की शादी में सांसद और अभिनेता रवि किशन के भी देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सूचना है। शादी समारोह आज (शुक्रवार को) आयोजित किया जाना है। आपको बताएं कि परितोष त्रिपाठी की शादी पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी से हो रही है।
परितोष एक डांस रियलिटी शो में गीता कपूर के साथ काम कर चुके हैं। इसी शो के दौरान उन्हें मामाजी के नाम से फेम मिला। इसके अलावा उन्होंने अन्य फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। 
वैसे वह बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। पर उन्हें पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी से प्यार हो गया और अब वह सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं। शुक्रवार को परितोष और मीनाक्षी की हल्दी की रस्मे हुईं। जहां बॉलीवुड गलियारों के भी कई सेलेब्स पहुंचे। पंकज त्रिपाठी वाइफ के साथ इस शादी में शरीक हुए और उन्होंने तस्वीरें साझा की।

पिछला लेख उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माता-निर्देशकों को राज्य सरकार से मिला प्रोत्साहन - बंशीधर...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads