चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एसडीएम सदर अनिल चन्याल लापता हो गए हैं। सोमवार को चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। एसडीएम के अचानक लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 
एसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि उनके सरकारी और निजी वाहन घर में ही खड़े मिले हैं। वे सुबह ऑफिस के लिए निकले थे। लेकिन नहीं पहुंचे। उनके काफी लंबे समय तक ऑफिस न पहुंचने और कोई संपर्क न होने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। वहीं, उनकी खोज के लिए पुलिस प्रशासन की तीन टीमें लगी हैं। 

पिछला लेख हंस फाउंडेशन ने आपदा राहत कोष में दिए 11 करोड़
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads