हल्द्वानी में देर रात भयानक अग्निकांड हो गया। बनभूलपुरा में चिराग अली शाह बाबा की दरगाह के पास शुक्रवार देर रात 15 से अधिक झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पांच फायर टेंडर की मदद से आग पर दो घंटे बाद काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

घटना रात करीब 12 बजे की है। लोग झोपड़ी में सो रहे थे। अचानक एक झोपड़ी में आग लगने से चीख पुकार मची तो लोग जगकर बाहर की ओर दौड़े। आग एक-एक कर अन्य झोपड़ियों को भी अपने आगोश में लेने लगी। लोग आग को बुझाते रहे लेकिन एक घंटे में आग ने 15 से अधिक झोपड़ियों को जद में ले लिया। लोगों ने एक झोपड़ी को तोड़कर आग को आगे बढ़ने से रोका। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक-एक कर पांच फायर टेंडर बुलाए। बता दें कि चिराग अली शाह बाबा दरगाह के पास झोपड़ पट्टियां हैं यहां 150 से अधिक झोपड़ियां हैं।

पिछला लेख Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Voting: पिछली बार की तुलना में कम दिखा मतदाताओं...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads